भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसपी से थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर माले का थाना...




भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर में बढ़ते अपराध, कथित अवैध कारोबार और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा माले ने थाना परिसर में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने गिरिडीह एसपी से थाना प्रभारी राजेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और अपराध पर अंकुश नहीं लगा तो हजारों लोग सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि बगोदर में लूट, छिनतई और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। उनके अनुसार, अवैध शराब समेत अन्य कारोबार भी पुलिस की नाक के नीचे फल-फूल रहे हैं। उन्होंने कपिलो की बच्ची लक्ष्मी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि बच्ची के लापता होने की शिकायत लेकर उसके पिता थाना पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों को खुद तलाश करने की बात कही गई। बाद में बच्ची की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि शुरुआती शिकायत पर पुलिस गंभीरता दिखाती तो समय रहते कार्रवाई की संभावना बन सकती थी। मौके पर पूर्व प्रमुख मुस्ताक अंसारी, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, तिरला पंचायत की मुखिया सरिता साहू, संतोष रजक, युवा नेता पूरण कुमार महतो और किसान महासभा के रामेश्वर यादव सहित महिला-पुरुष मौजूद थे। गिरिडीह एसपी से त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार को हटाने की मांग दोहराई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top