विशाखापत्तनम में डॉक पर खड़े INS केसरी में पानी भरा, नेवी ने शुरू किया वॉटर पंपिंग ऑपरेशन
Last Updated:
भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS केसरी पर पानी भरने की घटना सामने आई है. यह घटना आज दोपहर उस वक्त हुई, जब जहाज विशाखापत्तनम के नेवल डॉकयार्ड में खड़ा था.
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, जहाज के अंदर पानी घुसने की जानकारी मिली है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है.
जहाज से पानी निकालने का काम फिलहाल जारी है. नौसेना की टीमें स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…