बोकारो | जेएसडब्ल्यू पर्वतपुर कोल ब्लॉक से जुड़े रैयतों की विभिन्न मांगों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने कंपनी प्रबंधन, जिला खनन पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने स्पष्ट किया है कि रैयतों के हितों की रक्षा और क्षेत्र में शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। औद्योगिक परियोजनाओं और स्थानीय रैयतों के बीच सामंजस्य बैठाना जिले के संतुलित विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सीओ को निर्देश दिया है कि सभी प्रभावित रैयतों और उनकी जमीनों का अभिलेखों के आधार पर सटीक सत्यापन करें। गड़बड़ियों से बचने के लिए पूरी सूची को पारदर्शी और डिजिटल फॉर्मेट में तैयार करें। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम द्वारा धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
Source link