![]()
गिरिडीह | जिला परिषद सभागार में शनिवार को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मो. तैयब की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला परिषद और डीआरडीए के अधिकारी व कर्मी शामिल हुए।समारोह में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी स्मृता कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा ने संयुक्त रूप से मो. तैयब को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और बकाया राशि का चेक देकर सम्मानित किया। डीडीसी ने कहा कि मो. तैयब ने 18 वर्ष 3 माह की उम्र में सेवा शुरू की थी। कार्यपालक पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा और जिप सदस्य विनय कुमार शर्मा ने उनके कर्मठ और मिलनसार स्वभाव की सराहना की। इस दौरान विनीत विनय, सुमन कुमार, दयानंद मिश्रा, अनिल कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, प्रधान लिपिक मो. जेकी, पवन कुमार, दिनेश कुमार सिंह मौजूद थे।
Source link