![]()
बोकारो | चिन्मय विद्यालय में शनिवार को ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। ‘बेहतर कल के लिए सतत विकास’ विषय पर आयोजित इस मेले में नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों ने 28 स्टॉल के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की। मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने मेले का उद्घाटन किया। स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कहा कि आधुनिकता के साथ सतत विकास के प्रयास भी जरूरी हैं। विज्ञान की प्रगति में प्रकृति की अनदेखी नहीं की जा सकती। प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग ही आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। मेले में विभिन्न कक्षाओं के साथ अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, अर्थशास्त्र, खेल, सेवा, एआई, समाजशास्त्र और कला विभाग के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने विज्ञान और कला के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।
Source link