भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार:पलामू में पुलिस ने...




पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर टेम्पो से यात्रा के दौरान नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो टोटो टेम्पो और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पीड़िता हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह 29 अक्टूबर को किसी काम से टोटो टेम्पो पर सवार होकर ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकडाही गांव आई थी। काम पूरा होने के बाद वह वापस हुसैनाबाद लौट रही थी। इसी दौरान जिस टोटो से वह गांव आई थी, वह रास्ते में खराब हो गया। इसके बाद किशोरी ने दूसरा टेम्पो बुक किया और उससे वापस घर जाने लगी। रास्ते में चालक समेत तीन युवकों पर वारदात का आरोप पुलिस के अनुसार, दूसरे टेम्पो से सफर के दौरान चालक समेत तीन युवकों ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के बयान पर 31 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी सुबोध दीक्षित (38), मुकेश दीक्षित (26) और अभय दीक्षित (20) के रूप में हुई है। सुबोध दीक्षित के पिता का नाम राजेश्वर दीक्षित, मुकेश दीक्षित के पिता का नाम स्वर्गीय बाबूलाल दीक्षित और अभय दीक्षित के पिता का नाम संजय दीक्षित है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित दो टोटो टेम्पो और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी ने सख्त सजा दिलाने का दिया निर्देश पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने आरोपियों को सख्त कानूनी सजा दिलाने के लिए विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीव मंडल को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। मामले की जांच और कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है। इस कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम में विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीव मंडल, पांडू अंचल के पुलिस निरीक्षक सोनू कुमार चौधरी, ऊंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी और उनकी टीम शामिल थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जब्त वाहनों और मोबाइल फोन को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े इस गंभीर मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top