भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ने आरोपों को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच...



गिरिडीह | प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राजेश कुमार ने उन पर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दुर्भावना से प्रेरित होकर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराने पर पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिए आवेदन में राजेश कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार जुलाई 2023 में मृत डीलर भगवान दास की दुकान से जुड़े राशन कार्डधारियों को उनकी दुकान से टैग किया गया था। हालांकि, तकनीकी समस्या के कारण उस समय ऑनलाइन टैगिंग नहीं हो सकी थी। इसके बावजूद तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मौखिक निर्देश पर जुलाई से दिसंबर 2023 तक पहंुचे का राशन संबंधित कार्डधारियों के बीच वितरित किया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top