Last Updated:
देश में लड़कियों-महिलाओं की सुरक्षा के कितने भी दावे किए जाएं लेकिन, सब खोखले हैं. झारखंड के पलामू से ऐसी घटना सामने आई है कि अब लड़कियों और महिलाओं का ऑटो से चलना भी मुश्किल है. यहां पलामू में टोटो चालकों ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है. दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी टोटो चालक हैं. पुलिस ने इन तीनों को पकड़ लिया है. इनकी दुष्कर्मियों की पहचान भमदा गांव के निवासी के रूप में हुई है. इनमें से एक की पहचान अभय दीक्षित के रूप में हुई जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है. इसके अलावा 38 वर्ष का सुबोध दीक्षित और मुकेश दीक्षित (26 वर्ष) शामिल था. इस मामले का खुलासा एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया है.
यह पूरा घटनाक्रम कुछ ऐसा है कि एक नाबालिग का उंटारी रोड के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था. इसी उंटारी गांव में नाबालिग की मौसी का भी घर है. लड़की को पता चला कि वह उंटारी के जिस युवक से बात करती है उसकी शादी होने वाली है. इस बीच युवक ने उस लड़की से बातचीत भी कम कर दिया. इसी बात को लेकर लड़की मुकेश दीक्षित की ऑटो बुक करके उंटारी रोड अपनी मौसी के यहां गई जिससे की वह उस लड़के से बात कर सके.
लड़के को इस बात की भनक लग गई कि लड़की उससे मिलने उसके गांव पहुंच गई है. इसकी भनक लगते ही लड़का अपने घर से फरार हो गया. इधर लड़की की मौसी ने भी उसे घर से जाने को कह दिया. इसके बाद लड़की अपनी बुक की हुई ऑटो से वापस होने लगी. इसी बीच रास्ते में उसकी बैटरी खत्म हो गई. बैटरी खत्म होने पर ऑटो वाले ने अभय दिक्षित नाम के दूसरे का टोटो या ऑटो किराए पर कर लिया. इस बीच टोटो में मुकेश और सुबोध भी सवार हो गए.
एसपी के अनुसार दो ऑटो चालकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और तीसरा इसमें शामिल नहीं था लेकिन वह मौके पर मौजूद था. अपने साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता अपने घर चली गई थी. यह पूरा मामला तब खुला जब घर से भागे हुए लड़के के परिजन उसके गायब होने की रपट लिखाने पुलिस के पास पहुंचे.
लड़की का प्रेमी भी नाबालिग है. पुलिस नाबालिग लड़के को खोजते हुए पीड़िता के पास पहुंची. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सारी घटना बताई. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नाबालिग लड़के को भी बरामद कर लिया है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…