भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तीन साल से खराब ट्रांसफार्मर, एक के भरोसे इचातु गांव की बिजली...



कुन्दा|प्रखंड की कुंदा पंचायत अंतर्गत इचातु गांव में बिजली की गंभीर समस्या से हजारों की आबादी परेशान है। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। इनमें से एक पिछले करीब तीन वर्षों से खराब पड़ा है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से उसे दुरुस्त कराने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल पूरे गांव में एक ही ट्रांसफार्मर के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। स्थिति यह है कि लोगों के मोबाइल फोन तक ठीक से चार्ज नहीं हो पाते। वहीं, घरेलू बिजली उपकरणों का उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में ग्रामीणों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने या उसकी मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि गांव में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top