भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सताएगी ठंड:बादल छंटने के बाद 6 से गिरेगा पारा, छठ के बाद...




रांची में पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर 2025 सबसे ठंडा रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि 2021 में यह 11.4, 2022 में 10.6, 2023 में 11.9 और 2024 में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, इस बार तूफान ‘मुरासु’ से मौसम खराब है। नवंबर की शुरुआत रविवार को रांची के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ हुई। बूटी मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 3:45 से शाम 4:30 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची समेत पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। तूफान का असर कम होने के बाद 6 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है। बादल छंटने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद मैदानी और जंगली इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने लगेगा। फिलहाल राजधानी में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। आगे दिन और रात के तापमान का अंतर भी कम हो सकता है। 15 नवंबर के बाद ठंड सताएगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 2 नवंबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे रहने और झोंकों की गति 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तूफान के कारण ही झारखंड के मौसम पर भी असर पड़ने की संभावना है।

2 नवंबर को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गर्जन की संभावना है। 3 नवंबर को आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 4 को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 5 से आसमान साफ होगा। बारिश हुई तो पड़ेगी कड़ाके की ठंड: मौसम साफ होने के साथ ही रांची सुबह में धुंध की आगोश में रहेगी। कभी घना कोहरा भी छा सकता है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। लेकिन बर्फबारी से दिन में भी हवा के साथ कनकनी बढ़ेगी। माह के अंत में ठंड जोर पकड़ेगी। पहले सप्ताह बारिश की संभावना है। बाद में सिस्टम बनेगा तो बारिश होगी, हालांकि इसकी संभावना कम ही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top