Last Updated:
Jharkhand Mission Vatsalya Yojana: झारखंड सरकार मिशन वात्सल्य योजना के तहत अनाथ और जरूरतमंद बच्चों को हर महीने चार हजार रुपये दे रही है. इस योजना का उद्देश्य बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा में मदद करना है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया है.
रांची: झारखंड सरकार की ओर से मिशन वात्सल्य प्रयोजन योजन के द्वारा बच्चों को ₹4000 महीने के दिए जा रहे हैं. जो बच्चों के भरण पोषण से लेकर उनकी शिक्षा में काम आएगी. ऐसे में अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्ते हैं, जिसे जानना पहले जरूरी है.
इन बच्चों को मिलेगा योजना का लाभ
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की प्रोग्राम ऑफिसर अनु उपाध्याय ने लोकल 18 को बताया कि यह वैसे बच्चे हैं, जिनके मां- पिताजी ना हों, अनाथ हो या फिर जिनके माता-पिता किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हों, घर में कोई कमाने वाला ना हो या बच्चा अपने रिश्तेदारों के घर में रहकर जीवन यापन कर रहा है. यह बच्चों के केवल एक अभिभावक हो. वैसे बच्चों को यह लाभ दिया जाएगा.
लड़कियों को दी जाएगी प्राथमिकता
अनु बताती हैं कि इसमें लड़कियों को खास प्राथमिकता दी जाएगी और आयु 18 वर्ष तक सहयोग राशि प्रदान की जाएगी. रांची के कचहरी स्थित डीसी ऑफिस के चाइल्ड प्रोटक्शन यूनिट में जाकर लोग इस योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं और वहीं पर इसके आवेदन की सारी प्रक्रिया उन्हें समझा दी जाएगी.
एक परिवार से तीन बच्चों को फायदा
अगर परिवार में चार बच्चे हैं, तो तीन बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. उन्हें हर महीने ₹4000 की राशि दी जाएगी. अनु बताती है कि यह स्पॉन्सर योजना है. जो केंद्र और स्टेट गवर्नमेंट दोनों मिलकर चला रही हैं. इसे लेकर काफी गंभीर है. हम चाहते हैं कि ऐसे लोग सामने आकर आवेदन करें, जिनके घरों में आसपास इस तरह के बच्चे देखे जा सकते हैं.
यहां पर भी कर सकते हैं संपर्क
एक शर्त और है कि परिवार की सालाना आय 75000 से अधिक नहीं होनी चाहिए. वही आप इस ईमेल आईडी www.jharkhandjscps2020@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं या फिर आप चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी डायल कर सकते हैं. वहां पर भी आपको इसके बारे में काफी जानकारी मिल जाएगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…