भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोवाली में छात्रों से भरा टेंपो पलटा:चार बच्चे घायल; हल्दीपोखर से हाता...




जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह छात्रों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। टेंपो हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्यार्थियों को विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता ले जा रहा था।
टेंपो मुबारक बस्ती के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को टेंपो से बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज किया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टेंपो में क्षमता से ज्यादा छात्र बैठे थे। ओवरलोडिंग के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top