![]()
चाईबासा| तांतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर कस्तूरबा गांधी विद्यालय कादल बेड़ा हॉस्टल की 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा स्नेहा तांती की मौत शनिवार देर रात इलाज के दौरान तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई। छात्रा तांतनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत छोटा दड़िमा निवासी बीरू तांती की बेटी थी। हॉस्टल इंचार्ज के अनुसार शनिवार शाम अचानक सिर चकराने से स्नेहा तांती गिर गई थी। उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तांतनगर पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत तालाब में डूबने से हो गई। शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। एक घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंका साई की है। घटना के संबंध में बताया गया कि लगौरा केसरी नशे में देर रात घर पहुंचा। उसने घर का बंद दरवाजा खुलवाने के लिए दस्तक दी। किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह गांव की सड़क के किनारे तालाब के गार्डवाल के पास आया। फुलपैंट खोलने के दौरान वह तालाब में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना टोंटो थाने के मौदा गांव की है। बताया गया कि शनिवार को पुना में काम करने के दौरान मृत युवक की लाश का गांव में दफनाने का काम चल रहा था। गांव के सभी लोग अंतिम क्रियाकर्म में जुटे थे। इसी बीच अपराह्न करीब 2 बजे नशे की हालत में गांव के तालाब में नहाने के दौरान 50 वर्षीय महिला कुई तुबिड की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के हवाले से मिली सूचना के आधार पर घटना के डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तालाब से महिला का शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। भास्कर न्यूज| चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों बाइक सवारों के शव को अपने कब्जे में लिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। फिर परिजनों को सौंप दिया। मृतकों में पदमपुर तेली साईं, खरसावां निवासी 21 वर्षीय सोमनाथ हेंब्रम, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय, टोंटो थाने के पेरतोल निवासी 60 वर्षीय मुकुंद गोप और खरसावां के गोविंदा प्रधान शामिल हैं। सोमनाथ हेंब्रम सामान डिलीवरी करने के बाद चाईबासा की ओर लौट रहा था। शनिवार शाम चाईबासा-भरभरिया मुख्य मार्ग पर पंपाड़ा-तुईबीर के बीच दो बाइकों की टक्कर हो गई। दूसरी घटना मुफस्सिल थाने के पुराना चाईबासा की है। मुकुंद गोप गांव के ही सूरजा गोप के साथ एक बाइक पर चाईबासा से गांव आ रहे थे। इसी क्रम में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में मुकुंद और सूरजा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान देर रात मुकुंद गोप और गोविंदा प्रधान की मौत हो गई। सड़क हादसे में मृत तीनों के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
Source link