भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाले शहीदों को किया नमन




भास्कर न्यूज | बोकारो पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जयतारा गांव में रविवार को शहीद लीलू, हीरू और पटल बाउरी का 49वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष गौर चंद बाउरी शामिल हुए। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गौर चंद बाउरी ने कहा कि शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान और विकास संभव है। शहीदों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर श्रीमंत बाउरी, समीर बाउरी, मानिक बाउरी, गणपति बाउरी, विष्णु, गोपाल आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top