भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

न बिजली की टेंशन, न खेतों की सिंचाई की चिंता! रांची की...


Last Updated:

Ranchi Special Tractor: रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने एक खास ट्रैक्टर बनाया है, जो खेती के साथ पानी खींचने और बिजली उत्पादन करने में भी सक्षम है. सरकार इस पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है. इस ट्रैक्टर के माध्यम से किसानों की कई सारी समस्याएं कम हो जाएंगी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के द्वारा एक खास ट्रैक्टर बनाया गया है, जो सारे काम तो करता ही है, अमूमन तौर पर जो सारे ट्रैक्टर करते है. इसके अलावा इसमें कुछ मशीन ऐसी लगी है. जो कि तालाब से लेकर कुंआ और बड़ी जगहों से पानी को निकालकर आपके खेतों तक पहुंचा देगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.

इसके अलावा इस पर कुछ ऐसी मशीन लगी है, जिसके माध्यम से आप बिजली भी बना पाएंगे और दूर दराज़ के इलाके जहां पर बिजली नहीं है. वहां पर बिजली का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसकी खासियत आशीष बताते हैं कि यह ऐसा ट्रैक्टर है, जिसके माध्यम से किसानों की कई सारी मुश्किलें आसान हो जाएंगी.

बिजली बनाना होगा आसान

आशीष बताते हैं कि इसमें एक अल्टरनेटिव मशीन लगी हुई है. जो बिजली उत्पादन का काम करता है. जैसे आप ट्रैक्टर ऑन करेंगे तो बिजली उत्पादन करना शुरू हो जाएगा. ऐसे में आप गांव के दूर दराज इलाके में जहां पर बिजली नहीं है. आप वहां पर जा रहे हैं या फिर आपके घर में बिजली नहीं है, तो आप इस तरीके से इमरजेंसी में इसे बल्ब और कई सारी चीज जला सकते हैं.

दूसरी बात, इसमें उन्होंने सेंट्रीफ्यूज मशीन लगाया है और इसको पुली से कनेक्ट कर दिया है. मतलब अब जब ट्रैक्टर ऑन होगा तो ये सेंट्रीफ्यूज मशीन भी ऑन होगा और पुली के माध्यम से यह गहरी से गहरी एरिया से पानी आसानी से ऊपर की तरफ लाकर अब जहां चाहते हैं, वहां डाल देगा. उन्होंने इसमें 5 इंच का पाइप लगाया है. इससे खेत में पटवन करना आसान हो जाएगा.

80% तक मिलेगी सब्सिडी

आशीष बताते हैं कि 80% सब्सिडी में ट्रैक्टर सरकार फिलहाल दे रही है. इसकी कीमत ₹5 लाख है, लेकिन अगर आप 5 लोगों के ग्रुप में लेते हैं, तो आपको सब्सिडी का लाभ मिलेगा. इसके लिए आप यूनिवर्सिटी के वर्कशॉप में भी आकर इसकी सारी जानकारी ले सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top