![]()
भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ घाटशिला के संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में सोमवार को मधुमक्खियों के हमले से अभिभावकों में भारी आक्रोश है। गंभीर रूप से घायल छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर टैग कर शिकायत दर्ज कराई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर में ही मधुमक्खियों के छत्ते की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की भी मांग की है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। स्कूल परिसर में मधुमक्खियों के कई बड़े-बड़े छत्ते बने हुए हैं। स्कूल प्रबंधन ने इन्हें हटाने की व्यवस्था नहीं की। इसी कारण यह घटना घटी।
Source link