भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्टाइल भी, गर्माहट भी… सर्दियों में आगरा के विंटर बूट्स और क्लोज्ड-टो...


Last Updated:

Agra News: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही आगरा की जूता फैक्ट्रियों में गर्म शूज, बूट और विंटर फुटवियर का उत्पादन बढ़ने लगा है. अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बाजार में क्लोज्ड-टो शूज और विंटर बूट्स की मांग काफी बढ़ जाती है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

आगरा : दुनियाभर में आगरा के बने जूतों की अपनी अलग पहचान है. यहां मौसम और लोगों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग डिजाइन और क्‍वालिटी के जूते तैयार किए जाते हैं. अब सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में आगरा की जूते फैक्ट्रियों में भी सीजन के हिसाब से बदलाव देखने को मिल रहा है. फैक्ट्रियों में गर्म शूज, बूट और विंटर फुटवियर का उत्पादन बढ़ने लगा है. आगरा में कई वर्षों से जूता निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही एक निजी कंपनी के सीईओ ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौसम के अनुसार फुटवियर की मांग बदलती रहती है.

उनका कहना है क‍ि जिन देशों में तापमान शून्य डिग्री या उससे नीचे चला जाता है, वहां गर्म जूतों की मांग सबसे ज्यादा रहती है. ऐसे जूतों में पैरों को ठंड से बचाने के लिए विशेष लाइनिंग और गर्माहट देने वाले मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं महिलाओं और युवतियों के बीच लंबे बूट का चलन काफी लोकप्रिय है. सर्दियों में फैशन के साथ आराम और गर्माहट को ध्यान में रखकर लोग फुटवियर खरीदना पसंद करते हैं.  यही वजह है कि आगरा का जूता उद्योग हर सीजन में नए डिजाइन और जरूरत के मुताबिक उत्पादन करता है.

सर्दियों में क्लोज्ड-टो शूज कि डिमांड 

पिछले कई वर्षों से जूता निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहे एक जूते फैक्ट्री के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि सर्दियों का मौसम शुरू होते ही फुटवियर की मांग में बदलाव आने लगता है. इस दौरान सबसे ज्यादा डिमांड क्लोज्ड-टो शूज की रहती है. ये ऐसे जूते होते हैं, जो पैरों की उंगलियों, एड़ी और अधिकांश हिस्से को पूरी तरह ढककर रखते हैं. इससे पैर ठंड से सुरक्षित रहते हैं और लोगों को आराम भी मिलता है. आशीष जैन ने बताया कि क्लोज्ड-टो शूज सैंडल, चप्पल और फ्लिप-फ्लॉप जैसे खुले फुटवियर से बिल्कुल अलग होते हैं. सर्दियों में सैंडल की मांग सबसे कम हो जाती है. उन्होंने बताया कि उत्तर भारत और पूर्वी भारत के बाजारों में सर्दियों के फुटवियर की मांग अधिक रहती है. इसी मांग को देखते हुए कंपनियां मौसम के अनुसार नए डिजाइन और वैरायटी तैयार करती हैं.

यूरोप, यूएसए और कनाडा जैसे ठंडे देशों में मांग

बताया गया कि सर्दियों के मौसम में यूरोप, अमेरिका (यूएसए), कनाडा समेत ठंडे देशों में गर्म फुटवियर की मांग काफी बढ़ जाती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन देशों के बीच विंटर बूट का खासा चलन रहता है. ये सामान्य बूट से अलग होते हैं और इन्हें विशेष रूप से कम तापमान में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया जाता है. इन बूट में अंदर की तरफ गर्माहट देने वाली खास लाइनिंग और मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पैरों को ठंडी हवाओं और कम तापमान से बचाने में मदद मिलती है. ठंडे देशों में लोग फुटवियर खरीदते समय डिजाइन के साथ उसकी गर्माहट, आराम और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखते हैं. इसी वजह से सर्दियों में स्पेशल विंटर बूट की मांग बढ़ जाती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top