भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय बच्चे की मौत:धनबाद में घर...




धनबाद के गोनूडीह ओपी क्षेत्र के भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव बस्ती में एक 5 वर्षीय बच्चे की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंदन यादव के पुत्र अंकित यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अंकित अपने घर से थोड़ी दूर स्थित हनुमान मंदिर के पास गया था। तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को घेरकर उसके शरीर के कई हिस्सों में काटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। घटनास्थल पर बच्चे का शव देखकर परिजन सदमे में आ गए। इस घटना से पूरे इलाके में गम और गुस्सा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। समाजसेवी टुनटुन यादव ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इलाके से आवारा कुत्तों को पकड़कर किसी अन्य स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top