सरायकेला| बीके स्टील कंपनी परिसर में सामाजिक दायित्व के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन कंपनी के जीएम प्रोडक्शन दिनकर रामचंद्र पाटिल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा रक्त किसी कंपनी में उत्पादन नहीं होता है, बल्कि इसे रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर पीड़ित मरीजों का सहयोग करने की अपील की। शिविर में 35 अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इसे सफल बनाने में कंपनी के सीनियर मैनेजर लक्ष्मण झा, एचआर मैनेजर दीपक रंजन, सीनियर मैनेजर सेफ्टी राजेश दत्ता व डिप्टी मैनेजर एचआर कैलाश रवानी आदि का योगदान रहा।
Source link