भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में छह गिरफ्तार:रांची के हैं...




रामगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीदने-बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीन लोग रांची और आसपास के इलाकों में नशा बेचते थे और खुद भी उसका सेवन करते थे। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि स्कूटी पर तीन लोग महुआटांड से बोरोबिन की ओर आएंगे। उनके पास ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थ होने की जानकारी मिली थी। सूचना की जांच और कार्रवाई के लिए रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई। रजरप्पा थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने बोरोबिन पुल के पास बैरियर लगाकर महुआटांड की ओर से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की। आरोपी अनगड़ा थाना क्षेत्र के हैं निवासी
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:45 बजे तीन लोगों की स्कूटी बोरोबिन चेक नाके पर पहुंची। पुलिस ने उसे रोककर सवारों से पूछताछ की। उनकी पहचान दिवाकर कुमार ठाकुर (28), कृष्णा नायक (32) और आनंद लकड़ा (20) के रूप में हुई। तीनों अनगड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे रजरप्पा प्रोजेक्ट के दीपक रजक (19), रजरप्पा प्रोजेक्ट स्टेडियम के पास रहने वाले आकाश सिंह उर्फ गोंदु (23) और महुआटोली के हेमंत राजभर (27) से ब्राउन शुगर खरीदते थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने बताया कि उन्होंने उस दिन महुआटांड जाने वाले रास्ते पर सुनसान जंगली जगह से नशा खरीदा था। इसके बाद एसआईटी ने छापा मारकर दीपक रजक, आकाश सिंह और हेमंत राजभर को पकड़ा। पुलिस ने सामान की सूची बनाकर उसे जब्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top