भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बंद घर से 6 लाख के गहने-कैश की चोरी:लातेहार में मकान मालिक...




लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरी मुहल्ले में चोरों ने मंगलवार की शाम बंद घर का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ली। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे हैं। शाम 6 बजे चोर घर में घुसे मकान मालिक के घर पहुंचने के महज एक घंटे पहले ही चोरों ने इस वारदात हो अंजाम दिया और भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दोनों चोर एक अधूरे मकान की ओर से आए और बाउंड्री पार कर शाम 6 बजे घर में घुसे। रांची गए थे मकान मालिक आरोपियों में से एक ने सफेद और दूसरे ने काले रंग का स्वेटर पहना था। वहीं, घर के मालिक निशांत कुमार सिंह उर्फ राहुल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वे पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को दिल्ली की ट्रेन पकड़वाने के लिए रांची गए थे। शाम 7 बजे पहुंचे घर तो मिली चोरी की जानकारी निशांत जब शाम करीब 7 बजे घर वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा था और लोहे की अलमारी टूटी हुई थी। निशांत के मुताबिक, चोर पत्नी की सोने की एक चेन, सोने की आठ जोड़ी बालियां, चांदी की चार सेट पायल, पति-पत्नी की पांच सोने की अंगूठियां, सोने का हार सेट, जरूरी दस्तावेज और 30 हजार रुपए नकद ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब छह लाख रुपए बताई गई है। इधर, सूचना मिलने पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। संदीप कुमार गुप्ता, एसडीपीओ



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top