![]()
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सराफा कारोबारी से लूटे गए करीब एक किलो चांदी के जेवर जमशेदपुर के जुगसलाई से मिले हैं। पुलिस ने जेवर खरीदने के आरोप में सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ जुगसलाई में छापा मारा। पुलिस लूट के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को साथ लेकर पहुंची थी। उसकी निशानदेही पर जेवर मिले। पुलिस दोनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर छत्तीसगढ़ जाने की तैयारी कर रही है। लूट 27 अक्टूबर को हुई थी। कबीरधाम जिले के पांडातराई निवासी सराफा कारोबारी वेदप्रकाश सोनी तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के मछरीरेवार मंदिर घाटी से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और डंडे से मारपीट कर चांदी के जेवर लूट लिए। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवर, 1500 रुपए नकद और लूट में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक मिली थी।
Source link