भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बंद ग्राउंड में जयपाल सिंह की प्रतिमा की हॉकी स्टिक टूटी, सुरक्षा...




कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथ में लगी हॉकी स्टिक असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी है। छात्र आंदोलन के बाद प्रशासन ने स्टेडियम में निषेधाज्ञा लागू कर मुख्य गेट सील कर दिया है, ताकि कोई अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके बावजूद प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने से स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रतिमा के हाथ में हॉकी स्टिक का आधा हिस्सा ही बचा है, जबकि दूसरा हिस्सा टूटकर झूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब स्टेडियम आम लोगों के लिए खुला रहता था, तब सुबह से शाम तक लोगों की आवाजाही होती थी। ऐसे में इस तरह की हरकत करने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी। लेकिन स्टेडियम बंद होने के बाद अंदर कौन आ-जा रहा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिलती। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। मालूम हो कि दो वर्ष पहले भी जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथ में लगा हॉकी स्टिक चोरी हो गया था। इसके बाद नया हॉकी स्टिक बनवा कर लगाया गया था। अब दोबारा तोड़े जाने से प्रतिमा की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top