भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Gruha Lakshmi Scheme: 1.27 करोड़ महिलाओं से हुआ धोखा? ‘गृह लक्ष्मी’ योजना...


होमताजा खबरदेश

‘गृह लक्ष्मी’ योजना में 5000 करोड़ का घोटाला, बीजेपी का कर्नाटक सरकार पर हमला

Last Updated:

Karnataka Gruha Lakshmi Yojana: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की सबसे चर्चित ‘गृह लक्ष्मी’ योजना अब एक बड़े सियासी बवंडर के केंद्र में आ गई है. भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.टी. रवि ने राज्य सरकार पर सीधे 5000 करोड़ रुपये के महाघोटाले और राज्य की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के साथ विश्वासघात का सनसनीखेज आरोप जड़ दिया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'गृह लक्ष्मी' योजना में 5000 करोड़ का घोटाला, बीजेपी का कर्नाटक सरकार पर हमलाZoom

भाजपा ने ‘गृह लक्ष्मी’ योजना में 5000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है. (आईएएनएस)

Karnataka Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. भाजपा नेता सी.टी. रवि ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकार पर 5,000 करोड़ रुपए के ‘गृह लक्ष्मी’ घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्नाटक की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है और भाजपा इस मामले में सरकार को आसानी से बच निकलने नहीं देगी.

सी.टी. रवि ने अपने पोस्ट में लिखा कि फरवरी और मार्च 2025 में सरकार 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों को ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत मिलने वाले 5,000 करोड़ रुपए का भुगतान करने में विफल रही. जब कर्नाटक विधानसभा में इस बारे में सवाल पूछा गया, तो सरकार ने सर्वर की समस्या का बहाना बनाया. लेकिन हाई कोर्ट में सरकार ने भुगतान न करने के पीछे गंभीर वित्तीय संकट का हवाला दिया.

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में एक कारण बताया और कोर्ट में कुछ और ही कहा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह भी कहना है कि महिला लाभार्थियों को अपना बकाया भुगतान न मिलने पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. यह बयान महिलाओं के हक के खिलाफ है.

सी.टी. रवि ने फंड ट्रांसफर को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि फंड को लैप्स होने से बचाने के लिए 31 मार्च 2025 को सरकारी खजाने यानी ट्रेजरी डीबीटी सिस्टम से 2,660.26 करोड़ रुपए की सार्वजनिक राशि केएसडब्ल्यूडीसी कॉर्पोरेशन के कमर्शियल बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई. ऐसा करके सरकार ने खुद ही वित्तीय नियमों का उल्लंघन किया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार, जिसने विधानसभा में तरह-तरह के बहाने बनाए थे, उसने अब हाई कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में अपनी करतूत मान ली है. ‘गृह लक्ष्मी’ योजना की आड़ में सरकार ने कर्नाटक की माताओं के साथ 5,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. यह पैसा बिना किसी देरी के लाभार्थियों के खातों में पहुंचना चाहिए. सी.टी. रवि ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार को इस मामले से आसानी से बच निकलने नहीं देगी. हम कर्नाटक की महिलाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं और तब तक लड़ेंगे, जब तक उन्हें उनका पूरा हक नहीं मिल जाता.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top