भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कंपनी ने जिला प्रशासन को सौंपे 15 ब्रेथ एनालाइजर




लोहरदगा| उपायुक्त संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत हिंडालको इंडस्ट्रीज ने जिला प्रशासन को 15 ब्रेथ एनलाइजर उपलब्ध कराए। मौके पर उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया। जिले में नियमित रूप से ड्रंक एंड ड्राइव अभियान संचालित किया जाए। ब्रेथ एनालाइजर का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आर्थिक दंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच व सख्त अनुपालन आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू, हिंडालको इंडस्ट्रीज के सीएसआर हेड नीरज सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी तथा सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top