भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

18 महासचिव 24 जिला अध्यक्ष और… ‘इंडिया’ रैली से नदारद रहने पर...


होमताजा खबरदेश

दिल्ली रैली से गायब गुजरात के 49 नेताओं पर गिरी गाज, कांग्रेस ने किया सस्पेंड

Last Updated:

Congress Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित ‘इंडिया’ ब्लॉक की महारैली से नदारद रहना गुजरात युवा कांग्रेस के 49 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है. संगठन ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए 18 महासचिवों, 7 प्रदेश सचिवों और 24 जिला व शहर अध्यक्षों को एक झटके में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

दिल्ली रैली से गायब गुजरात के 49 नेताओं पर गिरी गाज, कांग्रेस ने किया सस्पेंडZoom

भारतीय युवा कांग्रेस ने गुजरात के 49 नेताओं को सस्पेंड कर दिया है. (फाइल फोटो)

Congress Ramlila Maidan Rally: भारतीय युवा कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होने को लेकर गुजरात में अपने 49 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. निलंबित किये गए पदाधिकारियों में 18 महासचिव, सात प्रदेश सचिव और विभिन्न जिला व शहर इकाइयों के 24 अध्यक्ष शामिल हैं.

सूत्रों ने बताया कि निलंबित होने वालों में अहमदाबाद, अमरेली, आणंद, अरावली, गांधीनगर, जूनागढ़, मेहसाणा, पाटन और पंचमहल के जिला अध्यक्ष समेत अन्य शामिल हैं. वहीं, राजकोट और वडोदरा के शहर व जिला अध्यक्षों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है.

गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा तीन नवंबर को जारी एक पत्र में कहा गया है, “दिल्ली की रैली में आपकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए, भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व ने इन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.” निलंबन आदेश पर गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीणसिंह वनोल और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनप्रीत सिंह मनी के हस्ताक्षर हैं.

कांग्रेस की गुजरात इकाई के एक नेता ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने सभी राष्ट्रीय, राज्य और जिला-स्तरीय पदाधिकारियों को एक नवंबर को रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा आयोजित रैली और मार्च में शामिल होने का निर्देश दिया था. पार्टी के नेता ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थिति की डिजिटल निगरानी के लिए तैयार किये गए एक ऐप से पता चला कि गुजरात के 49 पदाधिकारी स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अनुपस्थित रहे.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top