भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

… Merit changed for the third time in 3 years, 1265 candidates...


रांची23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जारी नई लिस्ट में पिछले रिजल्ट से 452 अधिक

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में मंगलवार को कक्षा 6 से 8 के भाषा शिक्षक का नया रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें 1,265 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इससे पहले 15 सितंबर 2025 को जारी संशोधित परिणाम में 813 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जबकि अगस्त 2025 में जारी मूल परिणाम में 1,059 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।

यानी भाषा शिक्षक का परिणाम तीसरी बार बदला है। इस बार पिछली चयन सूची के मुकाबले 452 अभ्यर्थी अधिक सफल हुए हैं।विवाद की वजह जेटेट में आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों की सहायक आचार्य भर्ती में श्रेणी तय करने को लेकर थी।

पहले से नियुक्त शिक्षकों पर भी पड़ सकता है असर

4991 पदों के लिए अब तक 1265 का चयन

कक्षा 6 से 8 तक भाषा शिक्षक के कुल 4,991 पद थे। नए परिणाम में 1,265 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस हिसाब से 3,726 पदों के लिए इस सूची में चयन नहीं हुआ है। हालांकि, इसे अंतिम रिक्ति नहीं माना जा सकता। आयोग ने लंबित न्यायिक मामलों व दस्तावेज सत्यापन के कारण परिणाम में बदलाव की संभावना रखी है।

समय घटनाक्रम

जानिए… अब तक क्या-क्या हुआ

2023 भर्ती का विज्ञापन जारी

2024 परीक्षा आयोजित

अगस्त 2025 पहला परिणाम जारी, 1,059 सफल

15 सितंबर 2025 संशोधित परिणाम, 813 सफल

17 सितंबर 2026 सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में नया मेरिट रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया

3 नवंबर 2026 तीसरी बार परिणाम, 1,265 सफल

4 नवंबर 2026 सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई

आगे क्या: आने वाले दिनों में सामाजिक विज्ञान और गणित एवं विज्ञान विषयों का भी नया परिणाम जारी किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 का संशोधित परिणाम भी जारी होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top