भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

The pandal is being built in the style of the Maa Dakshineswar...



.

नगर के को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़ पर इस बार श्रद्धालुओं को कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन जैसा एहसास होगा। यहां हम सब क्लब की ओर से आयोजित होने वाली काली पूजा को लेकर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के प्रारूप में तैयार किया जा रहा है। इसकी भव्यता और आकर्षक बनावट श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी। पंडाल को अंतिम रूप देने में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। करीब 2.5 लाख रुपए से अधिक की लागत से बन रहे इस पूजा पंडाल की ऊंचाई 60 फीट और चौड़ाई 40 फीट होगी। मंदिर की तर्ज पर तैयार किए जा रहे पंडाल में आकर्षक सजावट और बारीक कारीगरी देखने को मिलेगी। वहीं, मां काली की प्रतिमा चास के मूर्तिकार द्वारा तैयार की जा रही है। करीब 40 हजार रुपए की लागत से बनने वाली मां काली की प्रतिमा पूजा का मुख्य आकर्षण होगी। आयोजकों के अनुसार, पंडाल और प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

हम सब क्लब की ओर से यहां पिछले 47 वर्षों से काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खासियत यह है कि पूजा बंगाली रीति-रिवाज और विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराई जाती है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वर्षों पुरानी इस परंपरा ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी की काली पूजा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया है। अध्यक्ष परमात्मा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी पूजा को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। 8 नवंबर की रात मां काली की पूजा विधि-विधान से संपन्न होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top