भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घरों में जाकर मतदाता सूची का किया सत्यापन




भास्कर न्यूज|लोहरदगा विभागीय निर्देश के आलोक में बुधवार को 72 लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। जिले भर के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित बीएलओ एवं बीएलए-2 के साथ आम मतदाता, चुनाव पाठशाला के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने मतदान केंद्र संख्या 335, 336, 337 एवं 338 का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए-2 के साथ मतदाता सूची से संबंधित कार्यों पर चर्चा की। साथ ही मौके पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनका फीडबैक प्राप्त किया। बैठक एवं निरीक्षण के उपरांत उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र संख्या 335 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में क्रमागत रूप से छह घरों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया। उन्होंने क्रमवार छह घरों का भ्रमण कर यह जांच की कि उन परिवारों का कोई पात्र सदस्य मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित तो नहीं रह गया है। सत्यापन के दौरान इन सभी छह घरों में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटा हुआ नहीं पाया गया। वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देश के आलोक में 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक #डाउनलोडइसीआईनेट अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विशेषकर युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे गूगल प्ले स्टोर से भारत निर्वाचन आयोग का मोबाइल एप्लिकेशन ईसीआई नेट डाउनलोड करें। एप डाउनलोड करने के उपरांत उसका स्क्रीनशॉट उक्त हैशटैग के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) पर साझा करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को निर्वाचन आयोग की डिजिटल सेवाओं से जोड़ना है। इसका लक्ष्य ईसीआई नेट एप के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top