भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीएवी-2सी में प्राचार्या, अभिभावक व छात्रों के साथ संगोष्ठी आयोजित




सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी को लेकर अभिभावक-विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बोकारो इस्पात संयंत्र के डीजीएम (एफ एंड ए) पंकज कुमार, प्राचार्या अनुराधा सिंह, कुमार समरेश, बालशेखर झा एवं अभिभावकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में अभिभावकों को बोर्ड परीक्षा 2027 तथा कक्षा दसवीं और बारहवीं के बदले हुए परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई। प्राचार्या ने अभिभावकों से बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चों पर दबाव न बनाएं। उन्हें मोबाइल से दूर रखकर पर्याप्त नींद, पौष्टिक भोजन, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन के लिए प्रेरित करें। प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक समझकर उत्तर लिखें और तनावमुक्त रहें। साथ ही डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में झारखंड टीम के विजेता विद्यार्थियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नेशनल लेवल पर खो-खो में प्रथम आने के लिए रितेश सिंह, सोनू कुमार, विशाल कुमार, आयुष कुमार, मो. गौस अली को सम्मानित किया गया। विशेष सहयोग करने वाले क्रीड़ा शिक्षक रोशन सिंह, गौतम कुमार, पल्लव सिंह राठौड़ व नसरीन परवीन का विशेष योगदान रहा। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक कुमार संदेश, बालशेखर झा, मोहित कपूर, गणेश नंदी, गौरव कुमार, विजय लक्ष्मी, अंशुमन पांडे, विशाल मोदी, सोनम आदि रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top