![]()
कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सर्कस का सामान ले जा रहे 407 ट्रक से एक युवक गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
घायल की पहचान चतरा निवासी 20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। वह सर्कस में काम करता है। शुक्रवार सुबह वह हजारीबाग से बिहार की ओर जा रहे ट्रक के ऊपर बैठा था। ट्रक में सर्कस का सामान लदा था।
रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एनएच-20 के पास, चंदवारा थाने के सामने ट्रक ब्रेकर पार कर रहा था। इसी दौरान दीपक सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई।
ट्रक चालक को घटना का पता नहीं चला और वह करीब 200 मीटर आगे निकल गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर उसने ट्रक रोका और मौके से भाग गया।
वहां मौजूद लोगों ने दीपक को टोटो से सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया। उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि दीपक को झपकी आ गई थी और ब्रेकर पर ट्रक उछलने से वह नीचे गिर गया। चंदवारा पुलिस ने 407 ट्रक जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
Source link