भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीपीएस में जॉय ऑफ गिविंग सप्ताह में बच्चों ने सीखा सामाजिक सरोकार




सिटी रिपोर्टर | बोकारो विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, करुणा, सहानुभूति और मानवीय मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में आयोजित सप्ताहव्यापी जॉय ऑफ गिविंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में विद्यालय की सीनियर एवं प्राइमरी इकाइयों के विद्यार्थियों के साथ निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे दीपांश शिक्षा केंद्र के बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डीपीएस के विद्यार्थियों ने दीपांश के बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने एक साथ प्रार्थना की और टिफिन साझा कर आपसी आत्मीयता का संदेश दिया। दीपावली के अवसर पर बच्चों ने मिट्टी से दीये बनाए और उन्हें आकर्षक रंगों से सजाया। इसके अलावा बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के मैत्रीपूर्ण मुकाबले आयोजित किए गए। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर दीपांश के विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट और उपहार भी प्रदान किए गए। वहीं, विद्यालय के सफाई मित्रों एवं अन्य सहयोगी कर्मियों को उपहार देकर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं : डॉ. गंगवार विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को संवेदनशील इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। त्योहारों की वास्तविक सार्थकता समाज के सभी वर्गों के साथ खुशियां बांटने में है। दीपांश शिक्षा केंद्र की प्रभारी डॉ. सरिता गंगवार ने बताया कि केंद्र पिछले ढाई दशकों से वंचित वर्ग के सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहां पढ़ाई के साथ संगीत, नृत्य, वादन और कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top