![]()
भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ के महुलीशोल पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना था। शिविर में एलडीएम संजीव कुमार चौधरी और प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी पीयूष कुमार मंडल मौजूद रहे। महुलीशोल पंचायत की मुखिया बिक्रम टुडू और बैंक ऑफ इंडिया (सारंगोशोल) के शाखा प्रबंधक चंद्रकांत ने भी भाग लिया। साख फाउंडेशन के सीएफ इंचार्ज हितेश्वर पाल ने शिविर के समन्वय में सहयोग किया। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के तहत बड़ी संख्या में नए नामांकन किए गए। मौके पर ही बैंक खातों की केवाईसी, डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर सीडिंग, नॉमिनी जोड़ने का काम भी किया गया। अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा, बीमा प्रीमियम का समय पर भुगतान, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे।
Source link