शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी निर्मल जालान (70) का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। वे कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास बृजभूमि अपार्टमेंट में रहते थे। वे अपने पीछे पुत्र मनमोहन जालान और तीन बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निर्मल जालान सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। वे श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा और रामलला समिति सहित कई संस्थाओं से जुड़े थे। शनिवार को दोपहर 3 बजे कांके रोड स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, विजय अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया,अरविंद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ आदि शामिल हैं।
Source link