भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची के नेपाल हाउस के पीछे जुए की मंडी:100 से अधिक लोग...




चंदन चौधरी/संदीप नाग रांची में झारखंड सरकार के नेपाल हाउस सचिवालय के पीछे जुए का अवैध बाजार सज रहा है। हॉस्पिटल लाइन के पास सिद्धार्थ नगर में हर शाम जुआरियों की भीड़ जुटती है। यहां शाम 5 बजे से सुबह 4 बजे तक जुआ चलता है। रात 9 बजे से 1 बजे तक दैनिक भास्कर की टीम ने मौके पर पड़ताल की। इस दौरान सड़क किनारे करीब आधा दर्जन जुए के बोर्ड लगे मिले। इन पर 100 से अधिक लोग दांव लगाते दिखे। हिडन कैमरे में भी जुए के खेल की गतिविधियां कैद हुईं। बोर्ड संचालक लोगों को एक के तीन रुपए मिलने का लालच देकर दांव लगाने के लिए बुला रहे थे। झंडी-मुंडी और मुकुट जैसे खेलों के जरिए लोगों से पैसे लगाए जा रहे थे। मौके पर युवकों के साथ युवतियां भी मौजूद थीं। 100 रुपए लगाने पर 300 देने का लालच मौके पर मौजूद एक जुआरी ने बताया कि यहां 100 रुपए लगाने पर 300 रुपए मिलते हैं। उसने रिपोर्टर को भी दांव लगाने के लिए कहा। पूछताछ में उसने दावा किया कि रात में इस खेल में करीब 10 लाख रुपए तक का दांव लगता है। उसके मुताबिक, दुर्गा पूजा से यह खेल शुरू हुआ है और छठ तक चलने की बात कही गई है। यहां युवक और युवतियां दोनों जुआ खेलते हैं। जुआरियों के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे नकद के साथ डिजिटल भुगतान के जरिए भी दांव लगाए जा रहे हैं। एक व्यक्ति ने खेल के संचालन के पीछे संजय नाम के शख्स का नाम बताया। उसके मुताबिक, हर बोर्ड पर संजय के तीन से चार लोग तैनात रहते हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। थाने से पांच मिनट की दूरी पर चल रहा खेल जुए का यह अड्डा डोरंडा थाना से करीब 1.8 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से पुलिस को मौके तक पहुंचने में लगभग पांच मिनट लग सकते हैं। इसके बावजूद यहां कई घंटों तक खुलेआम जुए का खेल चलने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस को इस गतिविधि की जानकारी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आधा दर्जन बोर्ड पर लगातार लग रहे दांव और लोगों की भीड़ ने पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों के इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। जुआ खेलना और खिलाना दोनों कानूनन अपराध हैं। सिटी एसपी बोले- सूचना मिली है, होगी कार्रवाई इस मामले में सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि नेपाल हाउस के पीछे जुए का बाजार सजने की जानकारी उन्हें पहले नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि जुआ खेलना और खिलाना दोनों अपराध हैं। अब मामला संज्ञान में आया है। संबंधित स्थान पर तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। इस अवैध गतिविधि में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top