![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिले में दीपावली और छठ त्योहारों को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की पदाधिकारी गुलाब लकड़ा और एमए आलम के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। फुसरो बाजार, सेक्टर-4 और नया मोड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 17 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य गुणवत्ता और एफएसएसएआई मानकों की जांच की गई। जिन कारोबारियों के पास एफएसएसएआई पंजीकरण या लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल नोटिस किया गया। जांच के क्रम में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए अनुपयोगी और एक्सपायरी उत्पादों जैसे 6 पैकेट केक अखाद्य, 4 किलोग्राम खोआ, 8 लीटर चटनी, 8 पैकेट रसगुल्ला एक्सपायरी पाए जाने पर इसके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
Source link