भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हिट है फैंसी गॉगल्स का बिजनेस, 20 हजार में शुरू करें दुकान,...


Last Updated:

Bussiness Idea: आज के दौर में फैंसी गॉगल्स युवाओं के बीच फैशन और स्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं. बदलते फैशन ट्रेंड के साथ बाजार में स्टाइलिश चश्मों की मांग भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप कम पूंजी में अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो फैंसी गॉगल्स की दुकान एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इस व्यवसाय की खास बात यह है कि इसे छोटे स्तर पर शुरू कर धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में फैंसी चश्मा व्यापारी दीपक ने इस कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.

फैंसी चश्मा व्यापारी दीपक के अनुसार, इस व्यवसाय को करीब 20 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति बड़े स्तर पर दुकान खोलना चाहता है, तो उसे लगभग 50 हजार से एक लाख रुपये तक पूंजी की जरूरत पड़ सकती है. शुरुआती निवेश इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी वैरायटी रखते हैं और किस स्तर पर दुकान शुरू करना चाहते हैं. कम पूंजी वाले लोग सीमित डिजाइन और लोकप्रिय चश्मों के साथ शुरुआत कर सकते हैं.

दीपक बताते हैं कि फैंसी गॉगल्स के कारोबार में दुकान की लोकेशन काफी मायने रखती है. इसके लिए ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए. जहां लोगों की आवाजाही अधिक हो, भीड़भाड़ वाले बाजार, इस कारोबार के लिए बेहतर हैं. क्योंकि अच्छी लोकेशन होने से दुकान तक अधिक ग्राहक पहुंच सकते हैं और बिक्री बढ़ने की संभावना रहती है.

फैंसी गॉगल्स का कारोबार शुरू करने के लिए दिल्ली, कोलकाता और आसनसोल जैसे बाजारों से चश्मों की खरीदारी कर सकते हैं. इसके अलावा धनबाद के स्थानीय बाजार से भी सामान खरीदने का विकल्प मौजूद है. वहीं, शुरुआत में व्यापारियों को ऐसी वैरायटी चुननी चाहिए. जिसकी मांग स्थानीय बाजार में अधिक हो. इससे ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान उपलब्ध कराने और बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस कारोबार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए चश्मों की डिजाइन, गुणवत्ता और वैरायटी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. दीपक के अनुसार, सामान खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी जरूर जांचनी चाहिए और चश्मे में किसी तरह की टूट-फूट, खराब फ्रेम या अन्य खामी नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा बाजार में चल रहे नए फैशन ट्रेंड के अनुसार स्टॉक रखना भी जरूरी है.

काले रंग के गॉगल्स के साथ अलग-अलग फ्रेम, डिजाइन और स्टाइल वाले चश्मे दुकान में रखे जा सकते हैं. ग्राहकों की पसंद और स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार स्टॉक तैयार करना कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकता है.दीपक के मुताबिक, फैंसी गॉगल्स के कारोबार में चश्मों की खरीद कीमत और बिक्री मूल्य के आधार पर लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक मार्जिन रखा जा सकता है. वहीं करीब 20 हजार रुपये की पूंजी से व्यापारी लगभग 300 से 500 पीस तक चश्मों का स्टॉक तैयार कर सकते हैं.अगर दुकान पर प्रतिदिन 15 से 20 चश्मा बेचकर 1000 से 1500 रुपये की बिक्री होती है, तो महीने में लगभग 15 से हजार से 20 हजार रुपये आसानी से कमाई कर सकते हैं. वहीं, त्योहार, मेले और शादी के सीजन में डिमांड बढ़ने से 30 से 40000 तक की कमाई भी संभव है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top