भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खाली कराया गया अम्बा प्रसाद का सरकारी आवास, बाहर टेंट लगाकर बैठ...


Last Updated:

कांग्रेस नेता औऱ पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का आवास खाली करा लिया गया है. विधायक अम्बा का कहना है कि उनके साथ दीवाली के दिन ऐसा किया जाना इस काम को कराने वालों की मानसिकता को दिखाता है.

ख़बरें फटाफट

खाली कराया अम्बा प्रसाद का सरकारी आवास, बाहर टेंट लगाकर बैठी कांग्रेस नेताZoom

रांची: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद अब उसी सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठ गई हैं जिसे आज ही प्रशासन ने खाली कराया था. बकायदा अम्बा ने छोटी दिवाली भी मनाई और दिए भी जलाए. उस दौरान अम्बा ने कहा कि उनके खिलाफ स्पेशल कार्रवाई हुई और वो भी दिवाली के ठीक एक दिन पहले जो एक सोची समझी रणनीति है.

पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद यादव के आवास को खाली कराने के मामले में अम्बा प्रसाद ने अब अपने ही सरकार पर हमला किया है और उनका कहना है कि विपक्ष के भी कई पूर्व विधायक के पास सरकारी आवास है लेकिन उसे खाली नहीं कराया जा रहा. अम्बा ने कहा कि उनके आवास पर स्पेशल कार्रवाई वो भी दिवाली के ठीक एक दिन पहले होना मानसिकता जाहिर करता है.

अम्बा प्रसाद ने कहा कि महिला को राजनीति से दूर करना इनका इरादा हो सकता है. अम्बा ने कहा उनके साथ स्पेशल कार्रवाई हुई, कई पूर्व विधायक के पास सरकारी आवास है लेकिन उन्हें कोई परेशान नहीं करता क्योंकि जिनपर कृपा है और जो किसी के चहेते हैं उनके आवास कोई नहीं खाली कराता. अम्बा ने कहा कि इस घर से उनका काफी जुड़ाव है और उस कारण वो दिवाली का त्योहार यहीं मनाएंगी.

अम्बा प्रसाद ने कहा कि आने वाले दिनों में उनके भाई की शादी है और शादी के कुछ कार्यक्रम उन्होंने यहीं से तय कर रखे थे. ऐसे में अब उन्हें दिक्कत होगी. उन्होंने अपना आवास खाली कराए जाने को एकाएक की गई कार्रवाई बताया है. अम्बा ने कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला. अम्बा ने कहा कि पार्टी पर उन्हें भरोसा है और उम्मीद है पार्टी इसपर संज्ञान लेगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top