भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

1769 successful in revised result of Mathematics-Science, this time 238 candidates increased



झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार शुक्रवार को कक्षा 6 से 8 तक के गणित और विज्ञान विषय का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें 1769 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

.

  • 60 की उम्र पूरी होने पर 138 अभ्यर्थियों की दावेदारी समाप्त

फरवरी 2026 में जारी परिणाम में 1531 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इस बार सफल अभ्यर्थियों की संख्या में 238 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके अभ्यर्थियों समेत कुल 138 अभ्यर्थियों की दावेदारी समाप्त कर दी गई है। तीन अभ्यर्थियों का परिणाम अब भी लंबित रखा गया है।आयोग ने करीब तीन साल पहले सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी। इस भर्ती का संशोधित परिणाम तीसरी बार जारी किया गया है।

इन तीन अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित: आयोग ने संशोधित परिणाम के साथ 138 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है, जिनकी दावेदारी समाप्त कर दी गई है।

तीसरी संशोधित सूची के अनुसार सफल अभ्यर्थी

जिला अभ्यर्थी
गिरिडीह 187
पलामू 147
रांची 141
धनबाद 115
देवघर 105
बोकारो 104
जमशेदपुर 101
दुमका 86
हजारीबाग 85
चतरा 84
गोड्डा 71
सरायकेला 68
चाईबासा 63
जामताड़ा 56
गढ़वा 49
गुमला 46
साहिबगंज 46
पाकुड़ 43
कोडरमा 40
खूंटी 30
रामगढ़ 29
लातेहार 28
सिमडेगा 25
लोहरदगा 20



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top