भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कालिगा गांव में आग से एक घर जला:1.70 लाख रुपए जेवर, राशन...




गुमला के बसिया प्रखंड के कालिगा गांव में देर रात करीब 1:30 बजे भुवनेश्वर सिंह के घर में आग लग गई। परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। आग से घर का सामान जल गया, लेकिन परिवार के लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। गांव के एक युवक ने घर से धुआं निकलते देखा। उसने आवाज लगाकर परिवार को जगाया। तब तक छत और कमरों में आग फैल चुकी थी। परिवार ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। परिवार ने बताया कि बीमारी के इलाज के लिए लिया गया 1 लाख रुपए का लोन और घर में रखे 70 हजार रुपए नकद जल गए। जेवर, राशन, कपड़े और अलमारी में रखे जरूरी कागजात भी आग में जल गए। भुवनेश्वर सिंह का परिवार बाजार-हाट में समोसा-पकौड़ी बेचकर गुजारा करता है। भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी चलाने का संकट है। घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग कालिगा गांव पहुंचीं और घटनास्थल देखा। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर बात कर परिवार को जल्द मुआवजा और राहत सामग्री देने की मांग की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top