भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुदेश महतो ने की निशा भगत के परिजनों से मुलाकात:मामले में की...




आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो सोमवार को निशा भगत के परिजनों से मिलने गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव उरू बारडीह पहुंचे। उन्होंने निशा के माता-पिता से बात की और मामले की CBI जांच की मांग की। सुदेश महतो ने कहा कि घटना के बाद मुख्यमंत्री की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने इसे चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी राज्य में आदिवासी बेटी की मौत गंभीर मामला है और इस घटना ने राज्य को कलंकित किया है। निशा भगत की मां देविका भगत ने भी सरकार पर सवाल उठाए और CBI जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी आत्महत्या कर रही थी, तब वहां कुछ लोग मौजूद थे। उनसे पूछताछ होनी चाहिए। मौके पर आजसू के जिला अध्यक्ष और पार्टी के कई नेता मौजूद थे। निशा की मौत के करीब तीन दिन बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसके विरोध में रणनीति बनाई जा रही है। निशा भगत सरना धर्म कोड की मांग, पेसा कानून लागू कराने और जल-जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय थीं। उन्होंने आदिवासी समाज की अलग धार्मिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े आंदोलनों में हिस्सा लिया था। साल 2024 में उन्होंने सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन के सामने मुंडन कराया था। पेसा कानून के लिए उन्होंने गुमला से रांची के राजभवन तक पैदल मार्च भी किया था। हन्दू भगत ने निशा के आंदोलन को याद करते हुए यह जानकारी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top