![]()
ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। रांची मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार को रांची का न्यूनतम पारा 15 डिग्री पर रहा। वहीं, 15 नवंबर यानी छठ तक पारा 12 डिग्री के नीचे जा सकता है। मौसम में बदलाव के साथ रोज सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी। ऐसे में छठ घाटों पर सुबह अर्घ्य देने जाने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
Source link