भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हरमू नदी में कचरा रोकने के लिए जालीनुमा घेराबंदी कराई जाएगी



गुरुनानक जयंती पर प्रभात फेरी मार्ग पर वाटर स्प्रिंकलर चलेगा। रातू रोड, अपर बाजार, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता चौक से पीपी कंपाउंड तक सड़क की धुलाई की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मंगलवार को निगम की टीम के साथ गुरुनानक स्कूल एवं स्कूल के पीछे कडरू मार्ग से लाला लाजपत राय स्कूल मार्ग तक हरमू नदी तट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 23 अंतर्गत हरमू नदी तट का सघन निरीक्षण कर जल प्रवाह दुरुस्त करने, घेराबंदी करने और अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए। यह निरीक्षण गुरुनानक जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, प्रभात फेरी के आयोजन और क्षेत्र में स्वच्छता व नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए किया गया। गुरुनानक जयंती पर कडरू-लाला लाजपत राय स्कूल मार्ग पर खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक होंगी, नदी तट के आसपास दुर्गंध व गंदगी से राहत मिलेगी और प्रभात फेरी वाले प्रमुख मार्गों पर साफ-सुथरी सड़कें मिलेंगी। श्रद्धालुओं को न तो गड्ढे-गंदगी का सामना करना पड़ेगा और न ही धूल का। हरमू नदी को स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए अभियंत्रण शाखा को नदी व तालाब के आसपास बोल्डर ब्लॉक लगाकर पेंटिंग कराने और पुल के दोनों ओर जालीनुमा घेराबंदी करने का निर्देश दिया गया, ताकि कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगे। नदी तट पर संचालित अवैध व्यावसायिक गतिविधियों व अतिक्रमण पर इनफोर्समेंट शाखा को तुरंत कार्रवाई करने तथा विद्युत शाखा को सभी बंद स्ट्रीट लाइटें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। {जालीनुमा घेराबंदी व पेंटिंग: पुल के दोनों ओर जाली लगेगी और बोल्डर ब्लॉक लगाकर पेंटिंग होगी ताकि लोग कचरा न फेंकें। {अतिक्रमण पर कड़ा रुख: नदी तट पर चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और अतिक्रमण को तत्काल बंद कराने का आदेश।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top