भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में घर में सो रहे व्यक्ति की हत्या:परिजन गए थे काली...




पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ढूब गांव में सोमवार रात घर में सो रहे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गुणी भुइयां के रूप में हुई है। वारदात के समय परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित काली पूजा देखने गए थे। घर में गुणी भुइयां अकेले सो रहे थे। रात में पूजा देखकर परिवार के लोग वापस लौटे तो कमरे में उन्हें खून से लथपथ पड़ा देखा। उनकी मौत हो चुकी थी। छोटे बेटे बिट्टू भुइयां ने सबसे पहले पिता को इस हालत में देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल पांकी थाना पुलिस को दी गई। घर में सो रहे व्यक्ति की हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। रात में पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घर और आसपास के इलाके की जांच कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए हैं। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गुणी भुइयां शराब का सेवन करते थे। इसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में उनकी हत्या की गई होगी। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस संबंध में किसी भी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिवार के कुछ सदस्यों के फरार होने की चर्चा घटना के बाद परिवार के कुछ सदस्यों के फरार होने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। धारदार हथियार से हमला किए जाने के मामले में पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी या हत्या में शामिल लोगों को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top