भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

यमराज को प्रसन्न करने के लिए अयोध्या के इस घाट पर उमड़ी...


Last Updated:

Ayodhya News: मंदिर और मूर्तियों की नगरी अयोध्या में कई ऐतिहासिक और त्रेता युगीन मठ मंदिर आज भी स्थित है. यहां दीपावली के तीसरे दिन यम द्वितीया का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. खास बात यह है कि रामनगरी अयोध्या में यमराज महाराज का इकलौता मंदिर भी सरयू तट के किनारे स्थित है. इस अवसर पर सरयू तट स्थित यमथरा घाट पर प्रतिवर्ष की तरह पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया है.

अयोध्या: मंदिर और मूर्तियों की नगरी अयोध्या में कई ऐतिहासिक और त्रेता युगीन मठ मंदिर आज भी स्थित है. दीपावली के तीसरे दिन यम द्वितीया का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. खास बात यह है कि रामनगरी अयोध्या में यमराज महाराज का इकलौता मंदिर भी सरयू तट के किनारे स्थित है. इस अवसर पर सरयू तट स्थित यमथरा घाट पर प्रतिवर्ष की तरह पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया है. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमथरा घाट पहुंच रहे हैं. सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर यमराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं. घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान श्रीराम ने पृथ्वी लोक से प्रस्थान करने का निर्णय लिया था तब यमराज उन्हें लेने के लिए अयोध्या आए थे. कहा जाता है कि इस दौरान यमराज ने सरयू तट स्थित यमथरा घाट पर विश्राम किया था. इसके बाद भगवान श्रीराम ने अयोध्या के गुप्तार घाट पर सरयू नदी में जल समाधि ली थी. इसी पौराणिक प्रसंग की स्मृति में प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमथरा घाट पर मेले का आयोजन किया जाता है.

यमराज की पूजा-अर्चना करने से अकाल मृत्यु का भय होता है समाप्त 

मंदिर के पुजारी अवध शरण ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन यमराज की पूजा-अर्चना करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और व्यक्ति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यही वजह है कि इस दिन श्रद्धालु विशेष रूप से यमराज की आराधना करते हैं. यम द्वितीया का पर्व भाई-बहन के प्रेम का भी प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. इसके साथ ही यह स्थान त्रेता युग से है.

हजारों की संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु

उनका कहना है क‍ि प्रतिवर्ष यम द्वितीया के दिन यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. श्रद्धालुओं ने बताया कि आज यम द्वितीया के मौके पर हम लोग दर्शन पूजन करने आए हैं . सुबह से यहां पर दर्शन पूजन का सिलसिला चल रहा है. आज के दिन दर्शन पूजन करने से यमराज महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. प्रतिवर्ष दीपावली के तीसरे दिन यहां पर भीड़ रहती है. लोग दीपदान करते हैं. पूजा आराधना करते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top