भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में सिग्नल विभाग के केबल चोरी का मामला:24 हजार का कॉपर...




पाकुड़ में रेलवे के सिग्नल विभाग का कॉपर अर्थ केबल चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर निवासी समीम अख्तर और चाचकी निवासी रोनी शेख के रूप में हुई है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। चोरी किए गए केबल की कीमत करीब 24 हजार रुपए बताई गई है। आरोपियों ने पूछताछ में केबल पश्चिम बंगाल के फरक्का में एक कबाड़ी को महज 3500 रुपए में बेचने की बात स्वीकार की है। रेलवे कर्मी रणधीर पासवान ने 8 नवंबर को वेस्ट हट के पास यार्ड लाइन पर एमएसडीएसी ट्रैक नंबर 82एएक्स और 187एएक्स में खराबी की सूचना दी थी। जांच में सिग्नल विभाग का कॉपर केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ में शिकायत दर्ज कर केस नंबर 13/2026 के तहत कार्रवाई शुरू की गई। आरपीएफ ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा मामले की जांच के लिए आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ के एसआई सच्चिदानंद कुमार और एएसआई सुनील कुमार ने आईपीएफ संजय कुमार सिंह की देखरेख में छापेमारी शुरू की। घटनास्थल के आसपास निगरानी भी बढ़ाई गई। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ओएचई किमी संख्या 153/05 से 153/07 के बीच तीन संदिग्ध घूमते दिखाई दिए। आरपीएफ टीम ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो तीनों भागने लगे। टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे और खुली जगह का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पहले मौके पर मौजूद होने की वजह बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में उन्होंने केबल चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरपीएफ के अनुसार, आरोपी नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं और आर्थिक तंगी के कारण चोरी की योजना बनाई थी। डीपी बॉक्स से काटे तार, 3500 रुपए में बेचा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 8 नवंबर की सुबह वे अपने साथी पृथ्वीनगर निवासी आमिर शेख के साथ रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे थे। वहां तांबे के सिग्नल वायर देखकर उन्होंने चोरी की योजना बनाई। इसके बाद एलसी गेट नंबर 39 से रेलवे ट्रैक के रास्ते तिलभिटा स्टेशन की ओर बढ़े। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद उन्होंने ट्रैक किनारे लगे डीपी बॉक्स से तांबे के तार काट लिए। दोनों तार इकट्ठा करने के बाद तीनों ने मिलकर उन्हें पश्चिम बंगाल के एक अज्ञात फेरीवाले को कुल 3500 रुपए में बेच दिया। बिक्री से मिली रकम तीनों ने आपस में बराबर बांट ली। आरपीएफ अब फरार आरोपी आमिर शेख और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top