भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में चांदी के सिक्कों का खजाना, दर्शन के...


Last Updated:

Charminar Bhagyalakshmi Temple: दीपावली के अवसर पर हैदराबाद के चारमीनार स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में चांदी के सिक्कों के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है. यह विशेष खजाना वितरण कार्यक्रम 11 नवंबर तक चलेगा.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: दीपावली के पावन अवसर पर हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित प्रसिद्ध श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा हुआ है. मंदिर में हर साल दीपावली पर आयोजित होने वाले पारंपरिक खजाना वितरण कार्यक्रम के तहत भक्तों को मां भाग्यलक्ष्मी की छवि वाले चांदी के सिक्के मुफ्त में बांटे जा रहे हैं. इन सिक्कों को प्रसाद के रूप में पाने के लिए शहर भर से ही नहीं, बल्कि तेलंगाना के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं.

इस वर्ष खजाना वितरण का यह कार्यक्रम 8 नवंबर को शाम 7 बजे शुरू हुआ. वितरण शुरू होते ही मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जो कुछ ही देर में प्रसिद्ध गुलजार हाउस तक पहुंच गईं. मंदिर ट्रस्ट ने व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 10 अलग-अलग कतारों का प्रबंध किया है. तीन दिनों तक चलने वाला यह विशेष आयोजन 11 नवंबर तक जारी रहेगा.

वैदिक मंत्रोच्चार के बाद इन्हें अभिमंत्रित कर भक्तों को सौंपा
इस वितरण की सबसे खास बात यह है कि भक्तों को दिए जाने वाले सिक्के बाजार से खरीदे नहीं जाते. पूरे साल भक्त अपनी मन्नत और श्रद्धा के अनुसार मां भाग्यलक्ष्मी को जो चांदी की वस्तुएं, जेवर और भेंट अर्पित करते हैं मंदिर ट्रस्ट उन्हें सहेज कर रखता है. बाद में इसी चांदी को पिघलाकर देवी भाग्यलक्ष्मी की आकृति वाले सुंदर सिक्के ढाले जाते हैं. दीपावली के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बाद इन्हें अभिमंत्रित कर भक्तों को सौंपा जाता है.

आशीर्वाद से कारोबार में वृद्धि और घर में बरकत
श्रद्धालुओं के बीच इन चांदी के सिक्कों को खजाना कहा जाता है. लोकमान्यता है कि इस सिक्के को घर या कार्यस्थल पर रखने से सुख-समृद्धि, खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. आम श्रद्धालु इसे अपने घर के पूजा स्थल या लॉकर में रखते हैं, वहीं व्यापारी वर्ग इसे अपनी दुकानों, गल्लों और तिजोरियों में स्थापित करता है. लोगों का अटूट विश्वास है कि देवी के इस आशीर्वाद से कारोबार में वृद्धि और घर में बरकत आती है.

चूंकि यह वितरण पूरी तरह से नि:शुल्क है और इसे मां का पवित्र प्रसाद माना जाता है इसलिए हर साल दीपावली पर इस खजाने को पाने के लिए मंदिर में श्रद्धा और उत्साह का जनसैलाब उमड़ पड़ता है.

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top