भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वेतन नहीं मिलने पर निगम कर्मियों ने काम रोका:महापौर-उपमहापौर के भुगतान के...




छठ महापर्व के बीच वेतन नहीं मिलने पर गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को काम बंद कर निगम परिसर में धरना दिया। महापौर और उपमहापौर ने वेतन भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ और कर्मचारी काम पर लौट गए। धरने के दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और बकाया वेतन जल्द देने की मांग की। उनके काम बंद करने से शहर की सफाई पर असर पड़ने की आशंका थी। कर्मचारियों ने बताया कि दुर्गापूजा के बाद दीपावली और अब छठ के मौके पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला है। उनका कहना था कि इससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। वे पूरे साल शहर की सफाई और दूसरे जरूरी काम करते हैं, लेकिन त्योहारों पर भी समय से वेतन नहीं मिलता। उन्हें बोनस भी नहीं दिया जाता। ब्याज पर पैसे लेकर त्योहार मनाने को मजबूर कर्मचारियों ने कहा कि वे बाजार से ब्याज पर पैसे लेकर त्योहार मनाने को मजबूर हैं। उन्होंने निगम से जुड़ी निजी कंपनी आकांक्षा का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी के मजदूरों को दुर्गापूजा पर बोनस मिला, जबकि निगम कर्मचारियों को नहीं। कर्मचारियों ने इसे भेदभाव बताया और कहा कि बकाया वेतन मिलने तक वे सफाई का काम नहीं करेंगे। कर्मचारियों के समर्थन में कुछ मौजूदा और पूर्व वार्ड पार्षद भी निगम परिसर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए निगम प्रशासन से जल्द समाधान निकालने को कहा। पार्षदों ने कहा कि छठ के दौरान शहर की सफाई पर असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से ऐसा रास्ता निकालने की मांग की, जिससे कर्मचारियों को बकाया वेतन मिले और शहर की सफाई भी जारी रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top