भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिंदूर खेला के बाद मां काली की प्रतिमा विसर्जन:गिरिडीह के मकतपुर में...




गिरिडीह के मकतपुर स्थित बांग्ला स्कूल परिसर में मंगलवार देर शाम मां काली पूजा का समापन हुआ। पूजा के बाद महिलाओं ने सिंदूर खेला किया और मां काली को विदाई दी। यहां 28 साल से पूजा की परंपरा चली आ रही है। बंगाली समुदाय की महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर पूजा परिसर पहुंचीं। उन्होंने मां काली की प्रतिमा के सामने पूजा की और सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि, खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना की। सिंदूर खेला के बाद मां काली की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा में निकाली गई। यात्रा में ढाक और ढोल बजाए गए। श्रद्धालु मां काली के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। उन्होंने अगले साल मां के फिर आने और सभी के जीवन में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। बांग्ला स्कूल परिसर में पिछले 28 साल से हर वर्ष मां काली की पूजा पारंपरिक तरीके से की जा रही है। इस बार भी पूजा में श्रद्धालु शामिल हुए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top