भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘सीता मां को घर से निकाला, कभी नहीं जाऊंगा राम मंदिर’ यह...


होमताजा खबरदेश

‘सीता को घर से निकाला, कभी नहीं जाऊंगा राम मंदिर’, ये क्या बोल गए कीर्ति आजाद

Last Updated:

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के भगवान राम और माता सीता को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहरा गया है. कीर्ति आजाद ने सवाल उठाया कि अग्निपरीक्षा देने के बावजूद भगवान राम ने माता सीता को वनवास क्यों भेजा गया? उन्होंने कहा कि वह मां सीता की जन्मभूमि मिथिला से आते हैं और कभी अयोध्या राम मंदिर नहीं जाएंगे. उनके बयान पर अयोध्या के संतों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने कीर्ति आजाद की जीभ काटकर लाने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की बात कही.

'सीता को घर से निकाला, कभी नहीं जाऊंगा राम मंदिर', ये क्या बोल गए कीर्ति आजादZoom

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद के भगवान राम और माता सीता को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहरा गया है.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद के भगवान राम और माता सीता को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहरा गया है. कीर्ति आजाद ने भगवान राम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश के 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में भगवान राम ही इकलौते भगवान हैं? उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपनी पत्नी माता सीता का त्याग कर दिया था, जबकि उन्होंने अग्निपरीक्षा भी पास कर ली थी. उनके इस बयान के बाद अयोध्या के संतों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. किसी ने उनके बयान को अज्ञानतापूर्ण बताया, तो किसी ने भगवान राम के आदर्शों पर सवाल उठाने के लिए उन्हें निशाने पर लिया. इस बीच एक महामंडलेश्वर ने तो कीर्ति आजाद की जीभ काटकर लाने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान कर दिया.

‘माता सीता मेरी मां हैं’

राम मंदिर जाने के सवाल पर कीर्ति आजाद ने पत्रकारों से कहा, ‘उन्होंने मां सीता को अपने घर से निकाल दिया था. मैं वहां क्यों जाऊं? मैं मां सीता की जन्मभूमि से आता हूं. वह मिथिला की बेटी थीं. मां सीता मेरी मां हैं. मिथिला के हर व्यक्ति के लिए मां सीता एक मां हैं. अग्नि परीक्षा पास करने के बाद भी आपने उन्हें दो छोटे, मासूम बच्चों के साथ घर से निकाल दिया. मर्यादा पुरुषोत्तम? यह कैसी मर्यादा है?’

टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि ‘लोग उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं, लेकिन मैं वहां नहीं जाऊंगा, क्योंकि मां सीता मेरी मां थीं. मैं मिथिला से आता हूं. क्या मुझे अपनी मां के लिए नहीं लड़ना चाहिए? मैं जरूर लड़ूंगा, और मैं वहां नहीं जाऊंगा. मैं काली कामाख्या, दक्षिण काली, कालीघाट और दिल्ली के गोल मार्केट स्थित काली मंदिर जाता हूं. तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं हिंदू नहीं हूं?’

‘जीभ काटकर लाने वाले को 5 लाख रुपये दूंगा’

कीर्ति आजाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने बेहद तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जो भी कीर्ति आजाद की जीभ काटकर लाएगा, उसे वह 5 लाख रुपये का इनाम देंगे. उन्होंने कहा कि सनातनी इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

‘राम के आदर्शों को जानने की औकात नहीं’

अयोध्या के महंत डॉ. देवेशाचार्य महाराज ने भी कीर्ति आजाद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘कीर्ति आजाद जैसे नेताओं की औकात नहीं है कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को समझ सकें.’ उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा देने और संतुलित करने के लिए भगवान राम ने सीता को जंगल में छोड़ा था.

‘अज्ञानतापूर्ण बयान, ज्ञान का अभाव’

तपस्वी छावनी मंदिर के जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कीर्ति आजाद के बयान को अज्ञानतापूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि एक तरफ कीर्ति आजाद माता सीता को अपनी मां बता रहे हैं, तो उनका पिता भी कोई होगा. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या बिना पिता के मां हो जाएगी? परमहंस आचार्य ने कहा कि इस बयान से ज्ञान के अभाव का पता चलता है.

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top